{"_id":"5ec950418ebc3e907f18bc3c","slug":"investigation-report-of-113-people-all-negative-sonbhadra-news-vns52633999","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 लोगों की आई जांच रिपोर्ट, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 लोगों की आई जांच रिपोर्ट, सभी निगेटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शाम से शनिवार को शाम तक करीब 1700 लोग आ चुके हैं। इनमें से करीब 1500 और क्वारंटीन सेंटरों पहले से ठहराए 300 अर्थात कुल 1800 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से भोजन व राशन किट देकर उनके घर भेजा गया। इस बीच शनिवार को 113 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 45 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 774 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 683 की रिपोर्ट आई है। इसमें भी तीन पाजिटिव और 680 की रिपोर्ट निगेटिव है। अभी 91 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है।
जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वाले श्रमिकों का सिलसिला जारी है। बाहर से आने वाले श्रमिकों को अलग-अलग जगहों पर बनाए गए ट्रांजिट प्वाइंट व क्वारंटीन सेंटरों पर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की जा रही है। शनिवार को लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल परिसर में निर्धारित स्थान पर बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी आदि की शिकायत मिलने पर श्रमिकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। ट्रांजिट प्वाइंट व क्वारंटीन सेंटरों पर पहुंचे श्रमिकों की भी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की गई। इसके बाद अधिकांश को रोडवेज की बसों व स्कूल वाहनों से उनके घर भेजा गया।