फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructors demonstrated at the collectorate for transfer

स्थानांतरण के लिए अनुदेशकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Instructors demonstrated at the collectorate for transfer
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार को अनुदेशकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तीन सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की। अनुदेशकों का कहना है कि पूर्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बताया कि छह दिसंबर 2019 और 26 दिसंबर को स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना था लेकिन उस समय तक कोई भी प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई गई। उनका कहना है कि उन्नाव सहित अन्य जनपदों में स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन यहां नहीं हो रहा है। बीएसए बताते हैं कि शासन का निर्देश प्राप्त होते ही अनुदेशकों के स्थानांतरण के संबंध में कार्यवाही कर दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान परियोजना निदेशक की तरफ से आदेश जारी होने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों ने डीएम से तीन सूत्री मांगे पूरी करने की मांग की। इस मौके पर सुभाष चंद्र, रुचि केशरी, दयाशंकर भारती, दिलीप कुमार, हरिकेश सिंह कुशवाहा, धनेश कुमार सिंह, मनीषा मौर्य, अंजनी कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed