फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions to issue show cause notice to two secretaries, gram pradhan on negligence in construction of community toilets

सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पर दो सचिवों, ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Fri, 04 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions to issue show cause notice to two secretaries, gram pradhan on negligence in construction of community toilets
सोनभद्र। मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद भी जिले में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। विभागीय कर्मी इसके निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। 588 सामुदायिक शौचालयों में से ज्यादातर शौचालय अधूरे पड़े हैं। कई शौचालयों का कार्य भी बंद हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने दुद्धी ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर शौचालयों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक कर जल्द निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश सचिवों को दिया।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 542 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए वर्चुअल शिलान्यास किया था। बाद में इन शौचालयों की संख्या 588 हो गई। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 121 सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास, नगवां में 50, चतरा में 54, बभनी में 32, घोरावल में 128, दुद्धी में 46, म्योरपुर में 50 का शिलान्यास किया था लेकिन अब इनके निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने दुद्धी ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण कर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति जाना। उन्होंने बताया कि बीड़र में शौचालय में लगने वाले टाइल्स बदलने का निर्देश दिया। डूमरडीहा गांव में महिला पुरूष शौचालय को अलग-अलग करने का निर्देश दिया गया। टेढ़ा गांव में निर्माण की प्रगति धीमी मिलने पर सचिव अशरद और प्रधान को नोटिस दी गई। निमियाडीह में कार्य प्रगति ठीक न होने पर सचिव अरशद व प्रधान को नोटिस दी गई। महुअरिया गांव में निरीक्षण के दौरान प्रधान और सचिव अनुपस्थित रहे। निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है। इसलिए सचिव भारत भूषण भारती को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed