फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions to file FIR on PACS Fed and Housing Development Council

पैक्स फेड और आवास विकास परिषद पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to file FIR on PACS Fed and Housing Development Council
विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान धनराशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराने पर उन्होंने पैक्सफेड और आवास विकास परिषद पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाया कि धन मिलने के बाद भी पैक्सफेड ने कस्तूरबा स्कूल के छात्रावास निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया। इस पर उन्होंने पैक्सफेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश बीएसए को दिया। यूपीपीसीएल के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिया। आवास-विकास परिषद के अधिशासी अभियंता के गैर हाजिर रहने और धन मिलने के बाद भी सीएचसी भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य भवन का कार्य पूरा नहीं शासन को पत्र लिखने तथा आवास-विकास परिषद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के कार्यों पर भी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिया। आश्रय योजना को अधूरा रखने, सी एंड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को गैर हाजिर रहने, प्रगति रिपोर्ट खराब रहने पर सी एंड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए सक्षम स्तर के अधिकारियोें को निर्देश दिया। कार्यों में उदासीनता पर सीएमओ को संबंधित गैर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इस पर डीएम ने सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी अपने कार्यों में सुधार लाए और सभी कार्यों को पूरा कराए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सीएचसी मूर्तिया, घोरिया व पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल आवासीय स्कूल के लिए डीएमएफ फंड से सड़क बनाने की व्यवस्था कराने के लिए कार्यवाही अमल में लायी जाय। राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल योजना, कुंडारी, कुलडोमरी, अनपरा पेयजल योजना आदि को जल्द से जल्द पूरा किया जाय। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओपी यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed