फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions for repair and cleaning of ghats for Chhath Puja

Sonebhadra News: छठ पूजा के लिए घाटों की मरम्मत और सफाई के निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions for repair and cleaning of ghats for Chhath Puja
चोपन। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को कार्यालय परिसर में हुई। इसमें दीपावली, छठ पूजा व देव दीपावली की तैयारियों पर चर्चा की गई। त्योहारों को भव्य रूप से मनाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई शुरू करा दी जाए। बाढ़ के कारण जहां भी घाटों को क्षति पहुंची है, उसे भी दुरुस्त करा लें। नदी में सुरक्षा के मद्देनजर बांस व रस्सी बांध दी जाए ताकि उसके आगे कोई न जा सके। पार्किंग व्यवस्था के लिए भी जगह-जगह स्थान तय करने को कहा। दीपावली पर बिजली-पानी की बेहतर आपूर्ति के लिए अग्रिम तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखें। किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई और उन्हें जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद चेयरमैन और ईओ मधुसूदन जायसवाल ने छठ घाट का जायजा लिया। घाटों की मरम्मत, सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed