फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions for cleaning the block premises

डीएम ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning the block premises
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में बेहतर सफाई के निर्देश दिया। डीएम ने बीडीओ कक्ष, एडीओ पंचायत कक्ष, कार्यालय कक्ष, एनआरएलएम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्मिकों की सेवापुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, व्यक्तिगत पत्रावली का निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों को पूरा करके कार्मिकों की देनदारियों को समयबद्ध तरीके से भुगतान करने के निर्देश दिया। उन्होंने ग्राण्ट-प्रथम, द्वितीय व तृतीय का निरीक्षण किया। कहा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। सभी कार्मिकों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग के साथ सभी पत्रों का कार्य समुचित ढंग से किया जाय। बीडीओ रमेश कुमार से कहा कि सामुदायिक भवन की जमीनों का चयन व निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास की व्यवस्था कराई जाय। जो भी निर्माण कार्य शुरू होने हों, उनके शिलान्यास के लिए व जो पूरे हो चुके हैं, के लोकार्पण के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। शिलान्यास व लोकार्पण शिलापट्ट में जनप्रतिनिधियों का नाम जरूर अंकित किया जाय। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed