फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions for action by investigating illegal mining

अवैध खनन की जांच कर कार्रवाई का निर्देश

Sat, 16 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action by investigating illegal mining
सोनभद्र। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में कई पट्टाधारकों की ओर से किए जा रहे अवैध खनन की जांच न करने पर शासन सख्त हो गया है। निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ. रोशन जैकब ने डीएम को खनन कर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम सहदेव मिश्रा को जांच सौंपी है। जांच की भनक लगते ही अवैध खनन करने वालों को संरक्षण प्रदान करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

डॉ. रोशन जैकब ने डीएम को ग्राम पंचायत बिल्ली-मारकुंडी में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध संबंधित खनन कर्मियों की ओर से कोई समुचित कार्रवाई न करने और घोर लापरवाही बरतने के संबंध में पत्र भेजा है। निदेशक के पत्र में लिखा है कि एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बिल्ली मारकुंडी में हो रहे अवैध खनन एवं अत्यधिक गहराई के विरुद्ध बार-बार खनन विभाग से जुड़े अफसरों से शिकायत की जाती रही है, लेकिन गलत रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर दिया जाता है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने एडीएम को जांच करने का निर्देश दिया है। एडीएम सहदेव मिश्रा का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed