फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspected the bridge being constructed on Ghaghar river and gave instructions.

Sonebhadra News: घाघर नदी पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण, दी हिदायत

Tue, 05 May 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Inspected the bridge being constructed on Ghaghar river and gave instructions.
डीएम चर्चित गौड़ ने मंगलवार को पटवध-बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग पर स्थित घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने कार्यदाई संस्था और संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि सेतु निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से अनिवार्य जांच कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कार्यदाई संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा करने और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed