फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent stabbed in sonbhadra deadBody found covered in blood gone missing day before

UP: सोनभद्र में मासूम को चाकू घोंपा: खेत में मिली खून से लथपथ लाश, एक दिन पहले हुआ था लापता; मची चीख पुकार

Sat, 10 May 2025 03:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 May 2025 03:05 PM IST
सार

खेल में 10 वर्षीय मासूम की लाश की सूचना मिलते ही माैके पर जुगैल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बालक एक दिन पहले लापता हो गया था।

विज्ञापन
Innocent stabbed in sonbhadra deadBody found covered in blood gone missing day before
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


जुगैल के हीरामणी खरवार का पुत्र कप्तान (10) शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर के कई स्थानों पर चाकू से वार के गहरे जख्म थे। शव मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed