फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather worsens due to Cyclone Arnab; darkness descends in the afternoon, with monsoon-like downpours occurring in the month of Kartik.

Sonebhadra News: अर्नब चक्रवात से बिगड़ा मौसम, दोपहर में छाया अंधेरा, कार्तिक में सावन जैसी झड़ी

Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weather worsens due to Cyclone Arnab; darkness descends in the afternoon, with monsoon-like downpours occurring in the month of Kartik.
रॉबर्ट्सगंज में हल्की बारिश से सड़क पर जमा पानी। संवाद
सोनभद्र। चक्रवाती तूफान अर्नब का बृहस्पतिवार को जिले में असर नजर आया। देर रात से शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही। आसमान में बादलों के चलते दोपहर में ही शाम जैसी स्थिति बन गई। रुक-रुककर होती रिमझिम बारिश ने सावन की याद दिलाई तो सिहरन भरी हवाओं ने बढ़ती ठंड का अहसास कराया।
विज्ञापन

तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। उधर, मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान और खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश और तेज हवाओं को काफी नुकसानदायक माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के लिहाज से जिले में शुक्रवार का दिन बेहद अहम होगा। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के रास्ते तेजी से आगे बढ़ रहा है। झारखंड, छत्तीसगढ़ से होते तूफान के यूपी में प्रवेश की संभावना है। तटीय इलाकों में इससे हुई क्षति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। पिछले तीन दिनों से गांवों में टीम भेजकर लोगों को बचाव के लिए सतर्क किया जा रहा है। तूफान के कारण बुधवार की सुबह से ही जिले का मौसम बदल गया था। पूरे दिन बादल छाए रहे। देर रात करीब 11 बजे के बाद बारिश भी शुरू हुई। रात भर रिमझिम बारिश का क्रम बना रहा। बृहस्पतिवार को भी दिन में बारिश की झड़ी लगी रही। इस बीच कई बार तेज गति से ठंडी हवा के झोंके भी आए, लेकिन उसकी गति 20 किमी प्रति घंटे तक ही रही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक अर्नब के असर से हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इस दौरान भारी बारिश भी संभावित है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार यादव के मुताबिक चक्रवात का अभी इस क्षेत्र में पूरी तरह असर नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात के बाद से असर दिखने की संभावना है। इस लिहाज से शुक्रवार का दिन जिले के लिए अहम होगा। सभी हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने मौसम विज्ञान विभाग से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखने और सतर्कता बरतने की अपील की। उधर, डीएम चर्चित गौड़ ने भी सभी संबंधित विभागों को लोगों से संपर्क बनाकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। रात भर में साढ़े 4 मिमी. बारिश आपदा राहत विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की रात जिले में साढ़े 4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसमें 11 एमएम वर्षा ओबरा और 7 मिमी. दुद्धी तहसील क्षेत्र में हुई। रॉबर्ट्सगंज और घोरावल में आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed