फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The festival of marital bliss, illuminated by the glow of the moon and the tinkling of bangles.

Sonebhadra News: चांद की चमक और चूड़ियों की खनक से दमका सुहाग का पर्व

Fri, 30 Oct 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The festival of marital bliss, illuminated by the glow of the moon and the tinkling of bangles.
रॉबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में करवा चौ​थ व्रत पुजन करती महिलाएं। संवाद
सोनभद्र/ओबरा। पति की लंबी उम्र और मंगलकामना के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सोलह शृंगार कर महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। आसमान में बादल होने के कारण चांद देखने में परेशानी हुई। ऐसे में कई महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के आधार पर व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारियों में जुटी थीं। मिट्टी के करवे, कूसा, फल, माला, साड़ी, कपड़े और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। दोपहर बाद महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गईं। शाम को घरों के आंगन में चौक बनाकर पूजा की गई और करवा चौथ की कथा सुनी गई। रॉबर्ट्सगंज की इमरती कॉलोनी में दीपा मेहता की ओर से आयोजित सामूहिक पूजा में महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। चंद्रमा निकलने के बाद महिलाओं ने छलनी से चंद्र दर्शन और पति का दीदार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। विकासनगर, ब्रह्मनगर और मेन मार्केट सहित अन्य इलाकों में भी करवा चौथ का उत्साह दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने व्रत रखा। ओबरा में भी सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा के साथ करवा चौथ मनाया। शाम को भगवान शिव, मां पार्वती, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की गई। इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन और रुपये रखकर महिलाओं ने अपने से बड़ी सुहागिनों के पैर छुए और उन्हें भेंट दी। पूजा कर रहीं अंजना भाटिया ने बताया कि चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। पूजन में मीना भाटिया, सूर्या, प्रियंका सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

रॉबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में करवा चौथ व्रत पुजन करती महिलाएं। संवाद

रॉबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में करवा चौथ व्रत पुजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed