फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Individual providing financial backing for heroin trafficking in UP arrested in Barabanki; the NCB was also on his trail.

Sonebhadra News: यूपी में हेरोइन तस्करी को वित्तीय मदद पहुंचाने वाला बाराबंकी से दबोचा गया, एनसीबी भी कर रही थी तलाश

Fri, 30 Oct 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Individual providing financial backing for heroin trafficking in UP arrested in Barabanki; the NCB was also on his trail.
सोनभद्र। हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को वित्तीय मदद देने के आरोपी बाराबंकी निवासी मो. वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की विशेष टीम दो दिन से बाराबंकी में उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर देर रात सोनभद्र लाया गया। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर जिला कारागार भेज दिया गया। सोनभद्र से बाराबंकी तक फैले तस्करी के नेटवर्क में यह 14वीं और बाराबंकी से दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को चोपन क्षेत्र से पांच आरोपियों को 1204 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का केंद्र बाराबंकी में होने की जानकारी सामने आई थी। आरोपियों के जरिए सोनभद्र, लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में हेरोइन की आपूर्ति किए जाने की बात सामने आई। गिरोह से जुड़े जिले के 12 लोगों की गिरफ्तारी के बाद करीब एक माह पहले बाराबंकी निवासी अफजल को 13वें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह हेरोइन का नमूना दिखाने सोनभद्र पहुंचा था। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क के तार मणिपुर तक जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, वहां से कच्चा माल लाकर बाराबंकी में हेरोइन तैयार करने और फिर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति करने की बात सामने आई थी। पूछताछ में मो. वकील का नाम सामने आया था। वह बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तुजा का निवासी है। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि वाराणसी में आपूर्ति देने जाते समय उसे लखनऊ में बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था। करीब डेढ़ माह पहले उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह फिर से तस्करी के काम में सक्रिय हो गया था। मिली जानकारी के आधार पर साइबर थाने के एसआई आशीष पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम बाराबंकी भेजी गई। दो दिन तक तलाश करने के बाद पता चला कि मो. वकील अपने गांव टिकरा मुर्तुजा में छिपा हुआ है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दबिश देकर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर रात उसे सोनभद्र लाया गया। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने बताया कि हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उनके संबंध में जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed