फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Injustice is happening to tribals in sonbhadra

सोनभद्र में आदिवासियों के साथ हो रहा है अन्याय

Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Injustice is happening to tribals in sonbhadra
राम प्रसाद को नौ लाख का चेक प्रदान करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोड।
सलखन। कांग्रेस की जनसभा शुक्रवार को सलखन के रामलीला मैदान में हुई। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा के ओबरा विधायक संजीव गौड़ के भाई रामू गौड़ को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। यहां प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र में आदिवासी के साथ अन्याय हो रहा है। यहां के किसानों को कांग्रेस की सरकार ने सोन लिफ्ट परियोजना लगाकर पानी देने का काम किया है। आज उनके बनाये नहरों में सही से पानी नही पहुंच पा रहा है। उभ्भा कांड का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कांड की बीज 2017 में भाजपा के शासनकाल में बोई गई। 2017 में आदिवासी की जमीन हड़प कर माफियाओं के पक्ष में रजिस्ट्री करा दी गयी। माफियाओं व अधिकारियों की साठ-गांठ से आदिवासियों की जमीन कब्जा करने के लिये 11 निर्दोष आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना घटित होने पर मुख्यमंत्री योगी घड़ियाली आंसू बहाकर दोष कांग्रेस की सरकार को दे रहे हैं। आज भी जमीन माफियाओं के नाम खाते में दर्ज है। उन्होंने पन्नूगंज के शिवम पांडेय, सलखन में महिला की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उभ्भा कांड में जिन लोगों की मौत हुई है, कांग्रेस ने उन्हें शहीद की संज्ञा दी है। इससे पूर्व ओबरा विधायक के भाई रामू गौड़ ने कई कार्यकर्ताओं से साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष खरवार, धीरज सिंह, बृजेश तिवारी, शंत्रुजय मिश्रा, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, राजनारायन सिंह, रमेश देव पांडेय, नामवर कुशवाहा, बब्बू तिवारी, ईश्वरीय नारायण सिंह, बद्री प्रसाद गौड़, जितन खरवार, मुस्ताक खां, जितेंद्र पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed