फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Initiative to end land disputes intensified

भूमि विवादों को जड़ से समाप्त करने की पहल तेज

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Initiative to end land disputes intensified
सोनभद्र। जिले में लगातार बढ़ रहे भूमि विवादों को जड़ से समाप्त करने को लेकर योगी सरकार गंभीर हो गई है। राजस्व प्रकरणों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत 12 दिसंबर से जिले में वरासत दर्ज करने का अभियान चलाया जाएगा। वरासत के उत्तराधिकारियों को उनके अधिकार सुलभ बनाने तथा वरासत को लेकर विवादित मामलों के निपटारे में मदद के दृष्टिकोण से सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे वरासत दर्ज कराने में लगे लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। डीएम ने अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों को नोडल बनाया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में भूमि संबंधित विवाद कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। सबसे अधिक राजस्व न्यायालयों में वरासत दर्ज करने से संबंधित मामले लंबित है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने भू-अभिलेखों को अपडेट करने के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, वरासत दर्ज कराने के लिए लोगों को तहसील समेत अन्य सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के यहां भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि राजस्व विभाग खुद विरासत दर्ज कराएगा। इसके लिए जवाबदेही भी तय की जाएगी। निर्धारित समयसीमा के भीतर वरासत दर्ज न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वरासत की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पैमाइश का भी अभियान चलेगा। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अभियान को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए राजस्व के विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिले स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया है। डीएम टीके शिबू ने राबर्र्ट्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील प्रशासन को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए संबंधित लेखपालों को अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित कर दिया है। चेताया है कि अभियान को सफल बनाने में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में 12 दिसंबर से वरासत दर्ज करने का अभियान चलाया जाएगा। वरासत के उत्तराधिकारियों को उनके अधिकार सुलभ बनाने तथा वरासत को लेकर विवादित मामलों के निपटारे में मदद के दृष्टिकोण से सरकार ने यह फैसला लिया है। जिलाधिकारी टीके शिबू ने अभियान का नोडल तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों को बनाया है। अभियान को सफल बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों केे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed