{"_id":"666367cc986082f543021eb3","slug":"information-is-not-visible-on-the-screen-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113993-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बसों की जानकारी के लिए लगे स्क्रीन पर नहीं दिखती सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बसों की जानकारी के लिए लगे स्क्रीन पर नहीं दिखती सूचना
विज्ञापन
यात्रियों को विभिन्न रूट की बसों के बारे में जानकारी देने के लिए रोडवेज डिपो में लगाया गया एलईडी स्क्रीन शोपीस बना हुआ है। परिसर में इसे लगा तो दिया गया, लेकिन चालू नहीं किया जा सका है। यदा-कदा कभी सूचनाएं प्रसारित होती हैं, जबकि अधिकांश समय यह बंद रहता है। ऐसे में यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा है।
सोनभद्र डिपो से रोजाना वाराणसी, शक्तिनगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, चंदौली, आजमगढ़, विंध्यनगर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बसें रवाना होती हैं। इनका समय भी अलग-अलग है। बस पकड़ने आने वाले यात्रियों को बसों की टाइमिंग जानने के लिए अक्सर परेशान होना पड़ता है। पूछताछ काउंटर सक्रिय न होने से सटीक सूचना नहीं मिल पाती।
यात्रियों की सहूलियत के साथ ही अन्य जागरुकता संदेशों को पहुंचाने के लिए डिपो परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाया गया था। करीब चार माह बीतने के बाद भी इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा। अक्सर स्क्रीन बंद रहने के कारण यात्री बसों की जानकारी के लिए कभी कैंटीन पर पहुंचते हैं तो कभी दूसरे यात्रियों से पूछते रहते हैं।
विज्ञापन
इस बाबत डिपो इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि स्क्रीन चालू रहती है। कभी-कभी बिजली या अन्य दिक्कतों से ही बंद होती है। यात्रियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।