फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about the origin of human creation in Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मानव सृष्टि की उत्पत्ति के बारे में दी जानकारी

Sat, 05 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Information about the origin of human creation in Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। प्राचीन देवस्थान ब्रह्म बाबा धाम में कथा का शुभारंभ यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी ने भागवत पुराण, ब्यास महाराज का पूजन कर किया। संगीतमय भागवत कथा पवनसुत हनुमान के वंदना से शुरू हुआ।
विज्ञापन

भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे ने मानव सृष्टि की उत्पत्ति के संबंध में लोगों को बताया गया। उन्होंने बताया कि मानव सृष्टि की संरचना भगवान ब्रह्मा ने मनु एवं शतरूपा से किया। उन्होंने अपने संगीतमय भागवत कथा से सबको मंत्रमुग्ध कर भक्तिमय कर दिया। भक्त श्रोताजन झूम झूम कर नृत्य करने लगे। श्रीमद् भागवत कथा के सायं कालीन प्रसंग में नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया जिसमें भक्त प्रहलाद की अटल भक्ति का श्रवण कर श्रोता जन भाव विभोर हो उठे। यहां चंदन देव पांडेय, प्रमोद दुबे, विष्णुकांत दुबे, लाल प्रताप सिंह, राम मनुज पांडे, जगत नारायण दुबे, मोहन दुबे, राम गणेश, मुद्रिका सेठ, सुभाष चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed