{"_id":"602822228ebc3ee978485016","slug":"information-about-reservation-schedule-sonbhadra-news-vns5745413130","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आरक्षण के शिड्युल की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आरक्षण के शिड्युल की दी जानकारी
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के आरक्षण की संख्या घोषित होने के बाद अब पंचायत राज विभाग सीटों के आरक्षण की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों की आरक्षण की तैयारी के लिए बैठक बुलाया। उन्हें आरक्षण के शिड्यूल के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को डीपीआरओ कार्यालय में सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों और डीपीसी की हुई बैठक में डीपीआरओ ने 1995 से लेकर अब तक के आरक्षण की सूचना एकत्र करने एवं उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चार्ट के अनुसार बताया कि आरक्षण का क्रम अनुसूचित जनजाति महिला से शुरू होगा। इस तरह पहले जनजाति महिला फिर जनजाति का आरक्षण होगा। इसी तरह अनुसूचित जाति महिला और फिर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण होगा। पिछड़ी जाति महिला और पिछड़ी जाति का आरक्षण होगा। यह आरक्षण सभी वर्ग की आबादी के आधार पर होना है। फिर सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षण किया जाएगा और शेष बची सीटों को आबादी के अनुसार अनारक्षित किया जाएगा।
डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया कि वे इसको लेकर चार्ट तैयार कर लें। वर्ष 1995 से अब तक के आरक्षण की सूची ले लें ताकि उससे सुगमता से आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों का निर्माण जल्द पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में एडीओ पंचायत अजय सिंह, कृपाशंकर शुक्ला, रामशिरोमणि पाल, आशुतोष श्रीवास्तव, सुधाकर राम, कैलाश राम, सुनील पाल, काशीराम ठाकुर, रविदत्त मिश्रा, रामदर्शन यादव, डीपीसी अनिल केशरी, अमरजीत व वरिष्ठ सहायक शैफुल्लाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 फरवरी को डीपीआरओ का होगा प्रशिक्षण
सोनभद्र। पंचायत राज विभाग ने यूपी के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों का प्रशिक्षण 16 फरवरी को लखनऊ में निर्धारित किया है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पंचायत चुनाव के आरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। चुनाव से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हो सकती है। इसको लेकर पंचायत राज निदेशक किंजल सिंह का निर्देश प्राप्त हो चुका है।