फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about government schemes was given in Jan Chaupal

Sonebhadra News: जन चौपाल में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes was given in Jan Chaupal
विकास खंड करमा के कठपुरवा और करमा ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों गांवों में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर अभियान के रूप में सड़कों की सफाई कराई गई। खंड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने कठपुरवा पंचायत भवन पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास प्लस, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की ओर से आवास की मांग पर संबंधित सचिव को कार्रवाई करने के लिए कहा। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने करमा बाजार की सफाई करते समय मौके पर पहुंच कर सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। कुछ ग्रामीणों की ओर से आवास की मांग पर सचिव ने बताया कि लाभार्थियों का सर्वे कराया जा चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सचिव विनय कुमार यादव, प्रधान विनोद जायसवाल, कमलेश कुमार ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed