फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increasing speed of migrant workers

प्रवासी श्रमिकों के आने की बढ़ रही रफ्तार

Sat, 23 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Increasing speed of migrant workers
सोनभद्र। जिले में अब तक 55 हजार से अधिक श्रमिक आ चुके हैं। इनमें प्रवासी श्रमिकों की संख्या भी 6079 हो गई है। दरअसल, अधिकारी प्रवासी श्रमिकों की क्वारंटीन अवधि का भी ध्यान रख रहे हैं और क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद ही मनरेगा के तहत रोजगार देने अथवा अन्य कार्यों के लिए औपचारिकताएं पूरी करा रहे हैं। सावधानी बरते जाने के कारण ही अभी सिर्फ जिले के सभी आठ ब्लाकों में मिलाकर 4255 प्रवासी मजदूरों के जाबकार्ड बनाए जाने की औपचारिकताएं पूरी की जा सकी हैं। प्रशासन प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार की व्यवस्था में भी जुटा है।कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के बीच हाल के दिनों में विभिन्न प्रांतों व जिलों में कमाने गए श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला तेज हुआ है। अब तक जिले के बभनी, चतरा, चोपन, दुद्धी, घोरावल, म्योरपुर, नगवां व राबर्ट्सगंज ब्लाक में 6079 प्रवासी श्रमिकों का आगमन हो चुका है। इनमें से सर्वाधिक 1499 राबर्ट्सगंज ब्लाक के विभिन्न गांवों के हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा बभनी में 528, चतरा में 415, चोपन में 795, दुद्धी में 784, घोरावल में 1086, म्योरपुर में 757, नगवां में 215 प्रवासी श्रमिक अपने गांव लौटे हैं। इनमें से बभनी में 370, चतरा में 291, चोपन में 557, दुद्धी में 549, घोरावल में 760, म्योरपुर में 530, नगवां में 151 और राबर्ट्सगंज में 1049 श्रमिकों के जाबकार्ड बनाए जाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के संबंधित अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है। ताकि श्रमिकों को भरण-पोषण के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed