फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased rights of gram panchayat members, salary allowance like that of village heads

ग्राम पंचायत सदस्यों के बढ़े अधिकार, ग्राम प्रधानों के समान मिले वेतन भत्ता

Fri, 17 Jun 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Increased rights of gram panchayat members, salary allowance like that of village heads
ग्राम प्रधान के समान वेतन व भत्ते व अधिकार की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राम पंचायत सदस्य महासंघ उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सदस्य मोहित मोदनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्यों की नियमित बैठक करवाने को निर्देश है लेकिन ग्राम प्रधानों द्वारा बैठक नहीं की जाती है और उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीपीआरओ से विभिन्न समितियों में शामिल सदस्यों को स्वतंत्र अधिकार देने और प्रधान का हस्तक्षेप न होने, भू प्रबंधन समितियों को सक्रिय करने, बंजर व बचत की भूमि पर पट्टा करने का अधिकार देने सहित अन्य मांग की गई। अध्यक्ष राम प्रवेश ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य अपने अधिकार को नहीं जानते इसलिए सदस्यों के भूमिका को बढ़ाना चाहिए और इनके भी वेतन और भत्ते की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पंचायत सदस्य रामविलास यादव, जगबंधन, विनोद पांडे, रविकांत तिवारी, हंसराज, पंचू गौड़, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed