{"_id":"6016a7798ebc3e32f2278ebd","slug":"incense-blossoms-fog-some-relief-from-cold-sonbhadra-news-vns5719989116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिलने से कोहरा छंटा, ठंड से मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिलने से कोहरा छंटा, ठंड से मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शीतलहर के कारण ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन से न्यूनतम तापमान स्थिर है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को सुबह समय से धूप निकलने से गलन से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में तेज धूप के चलते सर्द हवा बेअसर रही। लेकिन शाम ढलने के साथ ही गलन बढ़ गई और लोग अपने घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज हुई। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.1 और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। रविवार को सुबह धूप निकलने से कोहरा छंट गया। शाम पांच बजे के बाद शाम ढलने से सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। गलन के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोग अपने-अपने घरों का रुख कर लिया। अंधेरा होने के बाद लोग अपने घरों में कैद हो गए। उधर, ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में 40 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है।