{"_id":"5f493f218ebc3eabe82ce203","slug":"inamiya-criminal-of-15-thousand-arrested-sonbhadra-news-vns543894359","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा तिराहे के समीप से शुक्रवार को फरार चल रहे 15 हजार का इनामी अपराधी ब्रम्हानंद कुशवाहा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर अपराधी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्वाट टीम को भी फरार चल रहे ब्रम्हानंद पुत्र मदन कुशवाहा निवासी डीघवा, थाना कसया जनपद कुशीनगर को पकड़ने के लिए लगाया था। पुलिस ने बताया कि उक्त वांछित अपराधी मोबाइल नंबर बदलकर लोगों को एक कंपनी की पॉलिसी का लालच देकर धोखे से खाते से पैसे ट्रांसफर करा लेता था ।पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह फिर से धोखाधड़ी के उद्देश्य से ही दिल्ली से सोनभद्र आया था। लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने बताया कि इस खेल का मुख्य सूत्रधार इरशाद है जिसके बारे में पता लगाने के लिए भी आया था। अपराधी को पकड़ने में स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, बीजपुर थाने के उपनिरीक्षक जय प्रकाश श्रीवास्तव, शेष नाथ मिश्रा का अहम योगदान रहा।