फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   in various places drinking water crisis

राबर्ट्सगंज के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप 

Mon, 13 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 13 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
in various places drinking water crisis
राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर नाली निर्माण के दौरान टूटी पानी की पाइप लाइन। अमर उजाला
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के कई हिस्सों में रविवार की शाम से पानी की आपूर्ति ठप है। वजह सड़क निर्माण कराने वाली चेतक कंपनी ने धर्मशाला चौराहे के पास पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर उसी पर नाली की ढलाई करा दी। जानकारी होने पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुरू करा दी है। मंगलवार की सुबह से पानी की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


चेतक कंपनी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का निर्माण करा रही है। पूर्व में निर्माण कार्य के दौरान कंपनी कई बार नगर की पानी आपूर्ति से जुड़े पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर चुकी है, जिससे लोग परेशान होते रहे हैं। रविवार की शाम एक बार फिर कंपनी के कर्मचारियों ने धर्मशाला चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार के पास जेसीबी से खोदाई के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नगर की नई बस्ती, धर्मशाला, बाईपास, वार्ड छह, नौ, 16 और वार्ड 17 में पानी की आपूर्ति शनिवार की शाम से ही ठप है।
विज्ञापन


शाम को जब पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन समेत अन्य कर्मियों से इसकी शिकायत की। जब जांच कराई गई तो पता चला कि चेतक कंपनी के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त ही की साथ ही उस पर नाली भी ढाल दिया। इससे काफी परेशानी हो रही है। चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब दो हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार की सुबह से हर हाल में आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed