फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In two years, three lovers committed suicide

Sonebhadra News: दो साल में तीन प्रेमी युगल ने दी जान

Fri, 09 May 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
In two years, three lovers committed suicide
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने की घटना से लोग स्तब्ध हैं। पिछले दो साल में प्रेमी युगल के जान देने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

इससे पहले चोपन के सलखन में भी किशोरवय प्रेमी जोड़े ने ठीक ऐसे ही एक साथ पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके परिजन भी दोनों की शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं इस साल सर्दियों में करमा के सिरसिया ठकुराई के पास जंगल में भी प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचाने के बाद खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

बैजनाथ गांव के जनेऊआ घाट शंकर जी के मंदिर से 500 मीटर की दूर बरगद के पेड़ पर बृहस्पतिवार को एक किशोर (17) और किशोरी (15) का शव फंदे से लटकता मिला था। घंटों प्रयास के बाद दोनों की पहचान मोरैला गांव निवासी के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि दोनों एक ही जाति के हैं और आपस में प्रेम करते थे। वह शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। परिजनों के विरोध के कारण ही गत दो अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उनकी खोजबीन होती रही, मगर कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को जब चरवाहों ने शव देकर पुलिस को सूचना दी तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई। दोनों के शव जमीन से करीब 20 फीट ऊंचाई पर था।

थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि दोनों परिवारों की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आत्महत्या की बात कही गई है। उसी आधार पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों काे सौंप दिया गया। फिलहाल जांच में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed