फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In three months, the water level of Rihand fell by 8 feet, 17.7 crore units of electricity were produced

Sonebhadra News: तीन माह में रिहंद का जलस्तर 8 फीट घटा, 17.7 करोड़ यूनिट बिजली का हुआ उत्पादन

Mon, 31 Mar 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
In three months, the water level of Rihand fell by 8 feet, 17.7 crore units of electricity were produced
जनवरी से मार्च तक रिहंद की जल विद्युत इकाइयों से रिकार्ड 17.7 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन किया गया। सभी इकाइयों से लगातार उत्पादन के कारण रिहंद का जलस्तर तीन महीनाें में 8 फीट घट गया। इसके बावजूद पिछले वर्ष की अपेक्षा रिहंद में इस वर्ष 11 फीट जलस्तर अधिक है।
विज्ञापन


गत वर्ष रिहंद के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के कारण रिहंद का जलस्तर अपने अधिकतम ऊंचाई 872 फीट को भी पार कर गया था। इस कारण सितंबर में 300 मेगावाट की क्षमता वाली रिहंद की इकाइयों ने सर्वाधिक 7.8 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन किया था।
विज्ञापन

साथ ही रिहंद की जल विद्युत की इकाइयों को वित्त वर्ष 2024-25 के मार्च महीने तक 60 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य मिला था, उसे रिहंद की जलविद्युत की इकाइयों ने फरवरी माह में ही पूरा कर लिया। जनवरी माह में रिहंद का जलस्तर 864.2 फीट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार उत्पादन के कारण 31 मार्च को 8 फीट घटकर 852.2 फीट पर आ गया, जबकि आज ही के दिन पिछले वर्ष रिहंद का जलस्तर 841 फीट पर था। यह इस वर्ष 11 फीट अधिक है। इस बीच रिहंद की जल विद्युत इकाइयों ने 17.7 करोड़ यूनिट का रिकार्ड उत्पादन किया। इससे प्रदेश को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed