फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the dispute of breaking the mango, brothers went to the

आम तोड़ने के विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे

Sun, 26 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
In the dispute of breaking the mango, brothers went to the
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में रविवार को आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में बसही निवासी कृष्ण देव मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस के मुताबिक बसही निवासी कृष्णदेव मिश्रा (64) गांव में ही आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे। उनके भाई जनार्दन मिश्रा तथा राजेश मिश्रा ने रविवार को पेड़ से आम तोड़ना चाहा, जिसका कृष्णदेव मिश्रा ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और थोड़ी देर में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में घायल कृष्ण देव (64) का उपचार तथा डॉक्टरी परीक्षण पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जनार्दन और उनके पुत्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed