{"_id":"58da9c464f1c1b477763f3fc","slug":"in-road-accident-school-hounour-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूल संचालक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में स्कूल संचालक की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में मंगलवार की देर शाम ट्रक के धक्के से स्कूल संचालक की मौत हो गई। घटना के वक्त सलखन से दयाराम भाष्कर (45) साइकल से अपने घर अवई जा रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर जाम लगा दिया। जाम करने वाले डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
जानकारी के मुताबिक दयाराम भाष्कर सलखन में ही एक स्कूल चलाते थे। रोज की भांति वह बाजार से काम निपटा कर साइकल से अपने घर जा रहे थे। 7.45 बजे वह बाजार से आगे बढ़े ही थे विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही दयाराम की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची फोर्स ने शव को कब्जे में लेने चाहा तो लोगों ने मना कर दिया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मय चालक ट्रक पकड़े जाने एवं डीएम के मौके पर आने के बाद ही जाम को समाप्त किया जाएगा। उधर हादसे की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी।