फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In protest against inflation, Samajwadi Party demonstrated at the collectorate

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
In protest against inflation, Samajwadi Party demonstrated at the collectorate
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांग को लेकर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SONBHADRA
महंगाई समेत अन्य समस्याओं के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम टीके शिबू को सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, मजदूर आदिवासी सभी लोग परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के साथ ही सरसो का तेल का दाम आसमान छू रहा है। महंगाई बढ़ने से आम आदमी परेशान है। कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आम जनमानस इस भाजपा सरकार में अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बेरोजगारी व्यापक पैमाने पर है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सभी क्रय केंद्र पर किसानों के धान अविलंब खरीदे जाएं। पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, संजय यादव और अनिल यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इस मौके पर अनिल प्रधान, रमेश यादव, कामरान खान, लल्लू भारती, शिव नारायण कुशवाहा, रामप्यारे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, पवन पटेल, जूतेश, किशोर सिंह, पवन पटेल, सत्यम पांडेय, विकास केशरी, कृष कुमार, संजय गर्ग, उमेश मिश्रा, कन्हैया विश्वकर्मा, अशोक पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed