फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Panchayat, the girl beat the young man with a stick

पंचायत में युवती ने युवक को डंडे से पीटा

Tue, 22 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
In Panchayat, the girl beat the young man with a stick
बभनी/सांगोबाध। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बभनी थाना के एक गांव में एक युवक ने एक विवाहित युवती से प्रेम प्रपंच होने की अफवाह फैला दी। इसकी जानकारी होने पर युवती के पति ने पंचायत बुलाई थी जिसमें युवती ने अफवाह फैलाने वाले युवक की डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन

पंचायत में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवती के गांव के एक युवक ने कई लोगों से कहा था कि उसका फला युवती से प्रेम संबंध है। उसे अक्तूबर में पड़ने वाले पर्व के दिन घर ले आएगा। यह जानकारी जब युवती के पति तक पहुंची तो उसने रविवार को गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान युवती ने युवक से उसका किसी तरह का कोई संबंध नहीं होने की जानकारी दी। इस पर युवती के पति ने आरोपी युवक से अपना पक्ष रखने के लिए कहा। इस पर युवक ने चुप्पी साध ली। इसी बीच अचानक युवती एक पंच का लाठी लेकर आरोपी युवक की पिटाई करने लगी। इससे पंचायत में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच आरोपी युवक मौका देख फरार हो गया और बिना किसी निर्णय के पंचायत भी समाप्त हो गई। उधर, इस पंचायत की भनक पुलिस को भी नहीं मिली। बभनी थाना प्रभारी संजय पाल का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed