फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Obra, the name of every fourth voter has been deleted from the list, publication will be done today.

Sonebhadra News: ओबरा में हर चौथे मतदाता का नाम सूची से कटा, आज होगा प्रकाशन

Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
In Obra, the name of every fourth voter has been deleted from the list, publication will be done today.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। जिले के कुल 1405078 मतदाताओं में से 251964 के नाम सूची से काटे गए हैं।
विज्ञापन

इसमें सबसे बड़ी संख्या ओबरा विधानसभा क्षेत्र की है, जहां 24 फीसदी मतदाताओं के नाम कटे हैं यानि पहले की सूची में शामिल हर चौथे मतदाता का नाम सूची से कटा है। दुद्धी में 19 फीसदी, रॉबर्ट्सगंज में 15 और घोरावल में 13.7 फीसदी नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चार नवंबर से शुरू हुआ था। इसे चार दिसंबर तक पूरा करना था। हालांकि बाद में आयोग ने समय सीमा बढ़ाई थी। सभी बूथों पर बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। उनसे गणना प्रपत्र भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग की गई। तमाम कोशिशों के बाद भी 82091 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। वहीं 251964 मतदाताओं का कोई विवरण उपलब्ध नहीं हुआ। इसमें सबसे ज्यादा 123046 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने स्थाई रूप से अपना पता बदल दिया है।
इसके अलावा 32883 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 65261 मतदाताओं के बारे में कुछ पता नहीं चला। सत्यापन के दौरान वह अनुपस्थित पाए गए। 27796 मतदाता ऐसे थे, जिनका नाम सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है।
ऐसे सभी मतदाताओं के नाम पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से काटे गए हैं। पूरे जिले में कुल 17.93 फीसदी मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को सभी बूथों पर किया जाएगा। इसके बाद इस पर छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी।

----

जिले की सूची में कहां-कितने मतदाता होंगे कम::
विस क्षेत्र: पहले दर्ज मतदाता: नाम कटेंगे: अब संख्या
घोरावल: 393009: 53925: 339084
रॉबर्ट्सगंज: 342498: 51386: 291112
ओबरा: 326613: 79232: 247381
दुद्धी: 342958: 67421: 275537
कुल: 1405078: 251964: 1153114

नाम बढ़वाने के लिए कर सकेंगे आवेदन
आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद सूची में नाम शामिल किए जा सकेंगे। फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed