फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Imprisonment for 20 years for rape, also a fine of 25 thousand

दुष्कर्म के दोषी 20 साल की कैद, 25 हजार का अर्थदंड भी

Fri, 27 Aug 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Imprisonment for 20 years for rape, also a fine of 25 thousand
चोपन थाना क्षेत्र में दर्ज किशोरी से दुष्कर्म के पांच साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने दोषी को 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह धनराशि जमा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस की विवेचना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विवेचक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को आदेशित किया है। आदेश की प्रति डीजीपी मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चोपन थाने में 25 अप्रैल 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 14 वर्षीय बेटी 23 अप्रैल को गांव में आई बरात देखकर देर रात घर लौट रही थी। उसे अकेला देख रास्ते में कोटा निवासी रामनारायण पनिका ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर मां मौके पर आई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुना। आरोपी रामनारायण को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की कैद और 25000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को नियमानुसार मिलेगी। कोर्ट ने मामले के विवेचक इंस्पेक्टर रविंद्र भूषण मौर्य को पीड़िता की उम्र की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल से कोई जानकारी न लेने को घोर लापरवाही मानते हुए विवेचक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा है। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि और सत्य प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed