{"_id":"6ad66b043458e96199031195","slug":"immersion-sites-to-be-cordoned-off-using-ropes-and-bamboo-surveillance-to-be-conducted-via-drone-cameras-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-155070-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रस्सी और बांस लगाकर विसर्जन स्थलों पर घेरेबंदी, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रस्सी और बांस लगाकर विसर्जन स्थलों पर घेरेबंदी, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
विज्ञापन
धंधरौल बांध में विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग करते कर्मचारी। स्त्रोत: संवाद
सोनभद्र। दशमी पर दुर्गा पूजा के समापन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। जिले में 25 प्रमुख स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इन घाटों पर सड़क, बिजली से लेकर सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को सक्रिय रहा। कैमरे विसर्जन जुलूस की ड्रोन से निगरानी के साथ ही नदी-जलाशय के किनारों पर नाव, गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। रस्सी और बांस लगाकर जलाशयों की घेराबंदी की जा रही है, ताकि निर्धारित दायरे के बाहर कोई न जा सके। जिले में 494 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन 25 बांधों और तालाबों में विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर नाविक-गोताखोर तैनात रहेंगे। सभी जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी विसर्जन स्थलों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैराक, गोताखोर और नाविकों की टीम मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील स्थलों और संवेदनशील रूटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के चतरा ब्लॉक स्थित धंधरौल बांध में सर्वाधिक 86 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। बांध में 21 और 22 अक्तूबर दोनों दिन प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। धंधरौल बांध राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित 38, पन्नूगंज थाना क्षेत्र स्थित 38, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित पांच सहित कुल 86 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। दोनों तिथियों पर राॅबर्ट्सगंज, पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया पुलिस को सतर्कता-निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित डोंगिया जलाशय, चोपन में सोन नदी, दुद्धी शिवाजी तालाब, कोन थाना क्षेत्र में सोन व पांडू नदी, पिपरी, बीजपुर, अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन रिहंद डैम के किनारे होगा। शाहगंज थाना क्षेत्र का दुटेर पोखरा, घोरावल में कड़िया तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
मूर्ति विसर्जन स्थल का एडीएम ने किया निरीक्षण
सोनभद्र। एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला एवं एसडीएम सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को धंधरौल डैम पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने विसर्जन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए। पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद