फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   illigal mining of sand in five sights

पांच साइटों से बालू का अवैध खनन

Fri, 05 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 05 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
illigal mining of sand in five sights
sand - फोटो : sand
 पट्टाधारकों ने खान विभाग की मिलीभगत से लीज से बढ़कर बालू का अवैध खनन कराया है। बरहमोरी, ससनई, कोटा और पटवध में बालू की पांच साइटों की जांच में 1910 मीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई है, जबकि खनिज विभाग के प्रमुख सचिव पूरे प्रदेश में अवैध खनन न होने का शपथपत्र हाईकोर्ट को दे चुके हैं। इन साइटों में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से विभिन्न दलों के नेता भी शामिल हैं। पूर्व में अमर उजाला में इन साइटों पर अवैध खनन की रिपोर्ट प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन


अमर उजाला के हाथ लगी जांच रिपोर्ट के मुताबिक बरहमोरी में आराजी संख्या 385 में बालू की साइट राबर्ट्सगंज निवासी परमेश मिश्रा पुत्र राम नरायन मिश्र के नाम से है। 38.65 एकड़ की इस साइट पर क्षेत्र से बाहर टॉवर के पास 198 घनमीटर गड्ढे तक अवैध खनन पाया गया। ससनई में आराजी संख्या 221 च, दस एकड़ की लीज की मालिक लल्लापुरा, वाराणसी की रेनू पासी पत्नी उमाशंकर सिंह हैं। यहां स्वीकृत क्षेत्र से पश्चिम दक्षिण दिशा में बढ़कर 490 घन मीटर अवैध खनन कराया गया है।
विज्ञापन


ससनई में ही सिविल लाइंस रोड निवासी सुधाकर पांडेय पुत्र दूधनाथ पांडेय की बालू की 70 एकड़ लीज आराजी संख्या 161 में है। लीज संचालक ने कच्चे रास्ते को न सिर्फ कटवा दिया, बल्कि निर्धारित से बढ़कर दक्षिण दिशा में पांच पिट्स में 502 घन मीटर बालू का अवैध खनन कराया है। कोटा में ओबरा के रहने वाले चंद्रभूषण गुप्ता पुत्र रामलखन गुप्ता की आराजी संख्या 4043 क, 4043 ख, 4044, 4045, 4046, 4047, 4048 ख, 4048 ग बालू साइट पांच एकड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टाधारक ने निर्धारित स्थल से पूरब और दक्षिण दिशा में बढ़कर अवैध रूप से 480 घन मीटर बालू निकाल लिया। इन्होंने पूरब और दक्षिण दिशा में जाने वाले कच्चे रास्ते को भी कटवा दिया। चोपन निवासी पवन कुमार की पटवध में 1910 आराजी संख्या में 9.50 एकड़ में बालू का पट्टा है।        पूर्व में पट्टेधारक दो जगह अवैध रूप से खनन करते रहे। स्वीकृत क्षेत्र के बाहर पश्चिम और दक्षिण दिशा में बढ़कर 240 घनमीटर अवैध खनन  की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed