{"_id":"66f6f44c2ed810a0ef07515c","slug":"illegally-operated-clinic-sealed-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118537-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात कराने और संंबंधित सामग्री की बिक्री के आरोप में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सीज किया है। मामले में केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है।
शाहगंज थाने में करमा थाना क्षेत्र की घटना को लेकर एक अनुसूचित जाति की युवती ने केस दर्ज कराया था। इसमें एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि वे इस बीच गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी युवक उसे लेकर करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर स्थित एक क्लीनिक पर गया। वहां उसे कुछ दवाएं दिलाई, जिससे उसका गर्भपात हुआ। मामले में पुलिस जांच के दौरान सीओ कार्यालय घोरावल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर संबंधित क्लीनिक के पंजीकृत होने सहित अन्य के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे सील कर दिया।
गर्भपात के आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से एक पत्र मिला था। जिसमें संबंधित क्लीनिक का विवरण मांगा गया था। जांच में गड़बड़ी और अवैध संचालन की बात सामने आने पर उसे सील कर दिया गया है। -डॉ.कीर्ति आजाद बिंद, नोडल अधिकारी, निजी अस्पताल।