फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal English liquor worth two crore recovered

Sonebhadra News: दो करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Illegal English liquor worth two crore recovered
बभनी और चोपन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने करीब दो करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद की। तीन डीसीएम ट्रक पर लदी यह शराब दिल्ली से झारखंड तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए एएसपी, सीओ सिटी राहुल पांडेय व सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल एसओजी व सर्विलांस सेल ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना के आधार पर घेरेबंदी की। बभनी पुलिस के सहयोग से नधिरा मोड़ के पास से पंजाब और हरियाणा नंबर के दो डीसीएम ट्रक को रोका गया। तलाशी में दोनों पर कुल 1205 पेटी में 10845 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। दोनों वाहनों के चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान भटिंडा जिले के लंबी मुक्तसर थाना क्षेत्र निवासी रघुवीर सिंह व हरियाणा के करनाल निवासी बलराम सिंह के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से शराब लोड की थी। बाबा और सोनू नामक शख्स ने यह शराब झारखंड ले जाने को कहा था। वहां पहुंचने पर कुछ लोग यह ट्रक आगे ले जाते और खाली कर देते। उधर, रविवार की सुबह मारकुंडी घाटी में चोपन पुलिस की मदद से एसओजी व सर्विलांस टीम ने हरियाणा नंबर की एक अन्य डीसीएम ट्रक पकड़ा। इस पर 650 पेटी में 5850 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस ने चालक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग निवासी विवेक मेहता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने विक्रांत शर्मा नामक शख्स के माध्यम से पंजाब के अमौर से शराब लादकर डीसीएम ट्रक देने और झारखंड ले जाने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तीनों चालकों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर इस धंधे में शामिल बाबा, सोनू, विक्रांत व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद शराब की वाहन समेत कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed