फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the patch work is damaged before two years then officers

दो साल से पहले खराब हुआ पैच वर्क तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही : जितिन प्रसाद

Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
If the patch work is damaged before two years then officers
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार की रात सर्किट हाउस सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। दीपावली के पूर्व जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने कहा कि बाढ़ व खनन क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में पैच मरम्मत के कार्य में अगर दो साल के पूर्व स्थिति खराब पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों की सड़कों में ज्यादा गड्ढे हो गए हैं, उन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाय। उन सड़कों के मरम्मत कार्य भी शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैच मरम्मत व सड़कों के निर्माण कार्यों से संबंधित सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में ओवरब्रिज पर लाइट, पेंटिंग, जाली और रेडियम लाइट, दुर्घटना बहुल क्षेत्र के लिए संकेतक आदि न लगाने पर नाराजगी व्यक्त की। टोल प्लाजा व उपसा के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिशीघ्र यह कार्य पूरे कर लिए जाएं। अनदेखी पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय। राबर्ट्सगंज से घोरावल रोड के मरम्मत व निर्माण कार्य को अतिशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed