फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If people are found without mask, action will be taken against policemen

अब गाइडलाइन का पालन न करना पड़ेगा भारी

Fri, 06 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
If people are found without mask, action will be taken against policemen
सोनभद्र। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नई व्यवस्था लागू की है। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों की जांच दूसरे थाने की पुलिस से कराई जाएगी, अगर वहां सर्वाधिक लोग बिना मास्क के मिले तो संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने एएसपी और सभी क्षेत्राधिकारियों को गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3919 तक पहुंच गई है। 165394 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 163831 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 3919 पाजिटिव और 159912 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1563 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बावजूद बाद भी अधिकांश लोग बिना फेस मास्क लगाए घूम रहे हैं और पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार ने सख्त आदेश दिया है कि कोई व्यक्ति फेस मास्क या गमछा से मुंह ढक कर ही घर से निकलेगा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन हरहाल में करना होगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन शत-प्रतिशत नहीं हो रहा है। एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों का चालान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-
इनसेट
पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज
सोनभद्र। हाईकोर्ट ने लखनऊ, कानपुर नगर समेत अन्य जिलों में बड़ी संख्या में लोगों के मास्क न लगाने पर नाराजगी जाहिर की है और पुलिस अफसरों को इसका पालन कराने का निर्देश दिया है। सूबे के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अधिक संख्या में बिना मास्क के लोगों को पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बतरने वाले पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
वर्जन
मास्क न लगाने या फेस कवर न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं उन क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिन क्षेत्रों में फेस कवर न करने की सूचना मिलेगी वहां दूसरे थानों की पुलिस से चेकिंग कराई जाएगी। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed