फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If husband and wife are in the job, then one can get relief from duty

पति-पत्नी हैं नौकरी में तो एक को मिल सकती है ड्यूटी से राहत

Wed, 31 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
If husband and wife are in the job, then one can get relief from duty
सोनभद्र/अनपरा। अगर आपके घर में पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं। चुनाव के दौरान दोनों की ड्यूटी लगती है। इस वजह से बच्चों की देखभाल के लिए किसी रिश्तेदार को घर बुलाना पड़ता है तो इस बार यह चिंता नहीं रहेगी। क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर विचार करते हुए दोनों में से एक की ही ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि इस संबंध में पत्र आ गया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि अगर किसी परिवार के पति-पत्नी दोनों नौकरी में हैं और ड्यूटी लग रही है तो बच्चों की देखभाल के लिए विचार करते हुए एक को ड्यूटी से मुक्त रखा जा सकता है।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन-यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय द्विवेदी एवं जिला कोषाध्यक्ष विकास सिंह यादव ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 में दंपती कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed