फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hydra hit trailer operator dies

हाइड्रा की चपेट में आए ट्रेलर ऑपरेटर की मौत

Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hydra hit trailer operator dies
शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र के खदान में शुक्रवार रात हाइड्रा की चपेट में आने से ट्रेलर ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। आरोप है कि घटना को अलग रूप देने के लिए निजी कंपनी प्रबंधन ने गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र में लार्सन एंड टूब्रो कंपनी नए कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का निर्माण कर रही है। इसी कार्य में ट्रेलर ऑपरेटर के रूप में पलामू झारखंड का रहने वाला गोविंद (55) कार्य करता था। रात नौ बजे गोविंद ईटीपी के पास सड़क पार करते हुए हाइड्रा की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। खदान क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी के बाद अधिकारी व श्रम संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि निजी कंपनी के जिम्मेदारों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर हाइड्रा सहित शव को मौके से हटवा दिया। घटना के बाद हाइड्रा ऑपरेटर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। शनिवार दोपहर बाद शक्तिनगर पहुंचे परिवार के लोगों ने तहरीर दी। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed