फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Huzoor please remove my problems, we are helpless

Sonebhadra News: हुजूर मेरी समस्याएं करें दूर, हम हैं मजबूर

Sat, 28 Jan 2023 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Huzoor please remove my problems, we are helpless
दुद्धी कोतवाली में जनसुनवाई करते सीओ आशीष मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ओबरा और चोपन में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान थानों में करीब 50 पीड़ितों ने फरियाद लगाई, जिसमें 20 का मौके पर निस्तारण हो गया। कईयों ने दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हुजूर मना करने पर वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में सीओ राहुल पांडेय और कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सिद्दी खुर्द निवासी रामदहेल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बछौधा निवासी हनीश ने भी विवादित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप मढ़ा। आरोप लगाया कि विपक्षी मना करने पर विवाद करने पर अमादा हो जा रहे हैं। इसी तरह से कई पीड़ितों ने फरियाद लगाई। यहां सुनवाई के दौरान 12 मामले पहुंचे, जिनमें से छह का निस्तारण हो गया। इसी तरह से अन्य थानों में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed