फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband went abroad to earn, wife hanged herself

पति गया था परदेस में कमाने, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Tue, 11 Oct 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Husband went abroad to earn, wife hanged herself
गुरमुरा में मंगलवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता का शव कच्चे मकान में बड़ेर के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गुरमुरा निवासी अजय कुमार की पत्नी शिवकुमारी (28) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पांच साल के बेटे शिवम के लिए खाना बना रही थी। अचानक वह कहीं चली गई। शिवम ने अपनी चाची सुखवंती को स्कूल का ड्रेस पहनाने के लिए बुलाया। चाची ने शिवम से मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मां कहीं चली गई है। इसके बाद सुखवंती अपनी जेठानी शिवकुमारी को ढूंढने लगी।
विज्ञापन

ढूंढते हुए कच्चे मकान के कोठे पर पहुंची तो देखा कि शिवकुमारी का शव बड़ेर से लगे साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और शव को उतरवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति घर से दो माह पूर्व कमाने के लिए आंध्र प्रदेश गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शिवकुमारी ने साड़ी सहारे आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed