फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband stuns wife by beating her, case registered

पति ने पत्नी को पीटकर किया अचेत, केस दर्ज

Fri, 15 Jul 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Husband stuns wife by beating her, case registered
ग्राम पंचायत झीलो के बघाडू टोला में शुक्रवार को किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। पति ने पत्नी की इतनी पिटाई की कि वो बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

बघाड़ू टोला निवासी कविता (30) और उसके पति रामजियावन मेें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे खफा होकर रामजियावन ने पीटकर पत्नी को अचेत कर दिया। मां को पीटते देख दोनों बच्चे चीखने लगे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में कविता को ले जाकर धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अंदरूनी चोट लगी है। कविता के भाई सोनू ने थाने में तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed