फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband killed wife by beating in domestic dispute in sonebhadra police engaged in investigation

सोनभद्र: पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक घर में शव छिपाए रखा पति, कुल्हाड़ी से वारकर ली थी जान

Sat, 07 May 2022 07:17 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 May 2022 07:17 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी एक व्यक्ति एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Husband killed wife by beating in domestic dispute in sonebhadra  police engaged in investigation
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनभद्र जिले के सोमा गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार पत्नी की हत्या कर दी। तीन दिनों तक शव को घर में छिपाए रखा। शुक्रवार की रात पास-पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो वह गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम सोमा गांव निवासी राजबहादुर चेरो अपने घर के पास मौजूद होकर किसी का इंतजार कर रहा था। संदेह होने पर आसपास के लोग उसके पास गए तो वह भाग निकला। ग्रामीणों ने राज बहादुर के घर से निकल रही दुर्गंध की सूचना ग्राम प्रधान को दी तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन

गर्दन समेत शरीर पर कुल्हाड़ी के कई निशान

रात में ही पुलिस चौकी पनौरा के प्रभारी भानू प्रताप, मांची थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मकान की तलाशी ली तो एक कमरे में राजबहादुर की पत्नी मालती (42) का शव खून से लथपथ मिला। महिला के गर्दन समेत शरीर पर कुल्हाड़ी के कई निशान थे। रात में सदर सीओ राहुल पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शनिवार की सुबह एएसपी विजय शंकर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी का कहना है कि शव को देखने से लग रहा है तीन-चार दिन पुराना है। पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार कर शव को कमरे में बंद कर दिया था। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि करीब तीन दिन पहले दंपती में विवाद हुआ था। इसके बाद से ही मालती का पता नहीं था। राजबहादुर भी मकान पर ताला लगाकर कहीं चला गया।

शुक्रवार की शाम जब वह घर पहुंचा तो पड़ोसी उससे मिलने पहुंचे। घर से उठती दुर्गंध के आधार पर उन्हें शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

मृतका के रिश्ते में लगने वाले मामा की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पति शव को कहीं अन्यत्र ले जाकर छिपाने की फिराक में था लेकिन वह सफल नहीं हुआ। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed