फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   husband killed wife after When she refused to go to her inlaws house

UP News: ससुराल जाने से किया इंकार तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला, कई माह से मायके में ही थी विवाहिता

Mon, 04 Sep 2023 04:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 04:09 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के कुंडाडीह गांव में मायके में रह रही विवाहिता की उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। उसके ससुराल जाने से इंकार करने पर पति उससे क्षुब्ध था। वारदात को अंजाम देने के बाद से पति फरार है। 

विज्ञापन
husband killed wife after When she refused to go to her inlaws house
इसी लाठी से पीट-पीट कर की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के कुंडाडीह गांव में मायके में रह रही विवाहिता की उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। उसके ससुराल जाने से इंकार करने पर पति उससे क्षुब्ध था। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कुंडाडीह गांव निवासी तारामती (22) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर निवासी विश्वनाथ उर्फ बबलू के साथ हुई थी। तारामति कई महीनों से मायके में ही रह रही थी। उसका आरोप था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसी विवाद में पंचायत के लिए रविवार को ससुराल से पति समेत 8-10 लोग कुंडाडीह आए थे।
विज्ञापन


दिन भर चली पंचायत के बाद भी तारामती यह कहते हुए ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई कि वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी। पंचायत सफल न होने पर सभी लौट गए। बताते हैं कि रात में तारामति अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे पति विश्वनाथ उर्फ बबलू ने लाठी से तारामती के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जोरदार प्रहार से तारामती के चीखने पर दूसरे कमरे में सोई भाभी अनारकली दौड़कर वहां पहुंची तो उन्होंने विश्वनाथ को लाठी फेंककर भागते देखा। आनन-फानन घायल तारामती को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहांं हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तारामती की मौत हो गई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी की सूचना पर पहुंचे एसआई कवींद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed