फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband killed and hanged the dead body from the tree

Sonebhadra News: पारिवारिक विवाद में पति ने की थी महिला की हत्या, शव को फंदे पर लटकाया

Wed, 11 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Husband killed and hanged the dead body from the tree
बभनी। थाना क्षेत्र के बरवाटोला के कनवा गांव में तीन दिन पूर्व पेड़ से महिला का शव लटका मिलने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पति ने ही महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। बेटे की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कनवा गांव में रविवार की सुबह यानावती (45) का शव चिलबिल के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे। मृतका के पुत्र मुन्नालाल ने घटना के बाद ही पिता पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी पति सीताराम को बुधवार की सुबह बड़ोहर तिराहे से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी ने बताया कि सीताराम की दो पत्नियां थीं। वह पहली पत्नी के साथ रहता था। जमीन और पारिवारिक विवाद में उसने दूसरी पत्नी यानावती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed