फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hundreds of families are troubled by the problem of drinking water

सैकड़ों परिवार पेयजल की समस्या से परेशान

Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of families are troubled by the problem of drinking water
महुली/दुद्धी। मलिया नदी सूखने के कारण दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत के बिचवा टोला के सैकड़ों परिवार पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी रमेश कुमार और एडीओ पंचायत पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बताया कि मलिया नदी से पानी को लिफ्ट करके ओवरहेड टंकी के माध्यम से इस मजरे में पानी की आपूर्ति टोटियों से होती थीं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण नदी सूख जाने से मजरे में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। एसडीएम ने ग्राम पंचायत में मौजूद पानी का टैंकर गांव से बाहर होने की बात सुनकर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा को निर्देशित किया कि आज ही टैंकर को मंगवा लें और गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तत्काल होना चाहिए अन्यथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में यहां पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। नदी में पानी सूखते ही सप्लाई का पानी भी ठीक से नही मिल रहा है। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सप्लाई का पानी बोर कराकर समस्त ग्रामीणों को दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गांव में पानी के टैंकर से घर-घर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उदय शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सुरेश कनौजिया, रमेश गुप्ता, भुनेश्वर गुप्ता, भगवान गुप्ता, पारस नाथ गुप्ता, नंदलाल कनौजिया, वीरेंद्र कनौजिया, आदित्य कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed