फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Human trafficking gang active in the district

जिले में मानव तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय

Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking gang active in the district
जिले में मानव तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय होता जा रहा है । गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़कियों को राजस्थान ले जाकर शादी करा रहे हैं। इसके एवज में गिरोह के सदस्य संबंधित लोगों से एक से दो लाख रुपये लेते हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन ने एसपी को मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एसपी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि दस जून 2021 को जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को दूरभाष से सूचित किया गया कि राबट्र्सगंज नगर में स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। राजस्थान से आए कुछ लोग बाल विवाह कर रहे हैं। उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई टीम तथा महिला शक्ति केंद्र की टीम को मंदिर में भेजकर बाल विवाह रुकवाया। दोनों को कार्यालय पर बुला कर पूछताछ की गई। बालिका नाबालिग थी, इसलिए उसे बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया व बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बाल गृह बालिका में आवासित कराया गया। शादी करने वाले मनोहर राम नाई से बातचीत करने पर पता चला कि वह सोनभद्र के एक एजेंट महावीर के माध्यम से शादी करने के लिए आया था। एजेंट ने शादी होने पर दो लाख रुपये देेने को कहा था। उसने यह भी अवगत कराया गया कि यहां से कई लड़कियों को पैसे से खरीद कर शादी कराई जाती है। डीपीओ का कहना है कि अब तक जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि सोनभद्र की नाबालिग लड़कियों को व्यापक स्तर पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

-
मानव तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली है। गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़कियों को राजस्थान समेत अन्य जगहों पर ले जाकर शादी करवा रहे हैं। शादी करने वाले व्यक्तियों से एक से दो लाख रुपये भी ले रहे हैं। एसपी को मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है।-डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed