फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Human rights sworn

मानव अधिकारों के लिए ली शपथ

Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Human rights sworn
मानव अधिकारों की रक्षा करना, मानव अधिकार के संबंध में नागरिकों को जागरूक करना बेहतर कार्य है, इसलिए मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानव के अधिकार के संबंध में मानवाधिकार शपथ को आत्मसात किया जाय।
विज्ञापन


यह बातें डीएम जीएस प्रियदर्शी ने गुरुवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाने दौरान कहीं।

कहा कि भारतीय संविधान का सच्चाई से पालन ही मानवाधिकार संरक्षण का माध्यम है। बिना किसी पक्षपात के मानव अधिकारों का सम्मान करें।

शपथ कार्यक्रम में एडीएम रामचंद्र, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, नाजिर सदर चंद्र प्रकाश गिरी सहित कलेक्ट्रेट में स्थापित सभी अनुभागों/विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता शासक और शासित के बीच दूरी के कम होने पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में बद्रीनाथ पांडेय, अजय पति तिवारी, विनीत पांडेय, शीतल प्रसाद चौधरी, अखिलेश जायसवाल मौजूद रहे। जिला जज धर्मवीर सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों को मानवाधिकार की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

बाल गृह बालक और बालिका में मानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व प्राधिकरण सचिव नीतेंद्र कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन विनय कुमार जायसवाल, अधीक्षक बाल गृह सुनील कुमार सिंह, बालिका गृह नीलम सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने मानवाधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर रामपाल जौहरी, जवाहर लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed