फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Huge fire in trailer truck cabin due to short circuit

Sonbhadra : ट्रेलर ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 02 Feb 2025 05:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

खड़िया इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक लगने से अफरा तफरी मच गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया।
 

विज्ञापन
Huge fire in trailer truck cabin due to short circuit
धू-धू कर जलता हुआ ट्रक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कोयला लेने पहुंची एक ट्रेलर ट्रक के केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक रामरक्षा यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास खड़े सैकड़ों ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक में रखे कंबल ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। ट्रक चालक रामरक्षा यादव ने बताया कि वाहन स्टार्ट करने के लिए जैसे ही सेल्फ मारा गया, वायरिंग में अचानक आग लग गई। पहले कपड़े से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग काबू में नहीं आई।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख उन्होंने केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल अपने सुपरवाइजर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुपरवाइजर की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed