{"_id":"5ad8d4684f1c1b3a0b8b565f","slug":"howcasing-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर प्रदर्शन
sonbhadra
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी ब्लॉक क्षेत्र के करीब दर्जन भर से अधिक गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरूवार की दोपहर बैना चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
सुबह ग्रामीण बैना चौराहे पर इकट्ठा हुए। उनका कहना था कि पिपरी वितरण खंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बदहाली की शिकार है। विभाग की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बभनी से बैना तक के खंभे और तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। इससे आये दिन हल्की आंधी में खंभे गिर जाते हैं। तार टूट जाते हैं। आये दिन कोई न कोई घटना होती है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विभाग के मनमाने रवैये से लोग परेशान हैं। चेताया कि यदि 24 घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो सभी उपभोक्ता डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र के चौना, घघरा, कोंगा, बैना, धनखोर गांवों में करीब तीन दिन से बिजली नहीं है। जेई राजीव वर्मा ने बताया कि चौना गांव में खंभा टूट गया है। सामान दो-तीन दिन में मिलेगा तो आपूर्ति ठीक करा दी जाएगी।